भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद निशिकांत दुबे ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना:बंगाल में कानून-व्यवस्था, घुसपैठ...




गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा और कथित घुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। देवघर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अंतरराष्ट्रीय कोर्ट जाने संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी चाहें तो अंतरराष्ट्रीय कोर्ट जाएं या बंगाल में बैठकर अपना अलग कोर्ट बना लें। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि अपना संविधान भी लिख सकते हैं। निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल में हाल की घटनाओं को राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का संकेत बताया। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का जिक्र करते हुए इसे गंभीर घटना करार दिया और कहा कि यह राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है।

पश्चिम बंगाल अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है सांसद ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है और यहां अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। सांसद ने संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि इसका असर झारखंड के कई इलाकों में दिख रहा है और इससे जनसंख्या संतुलन भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने आदिवासी समाज, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। सांसद ने झारखंड सरकार से इस मुद्दे पर सहयोग की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार कार्रवाई में साथ नहीं देती है, तो भारतीय जनता पार्टी जनहित और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मजबूती से संघर्ष करेगी।

देवघर में ही बनेगा वीजा इसी दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी बताया कि अब लोगों को वीजा के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि देवघर में ही वीजा बनाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top