भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

साइलेंट किलर बना चूल्हा! मां-बेटे को चाहकर भी नहीं बचा सकी रिश्तेदार


Last Updated:

Ranchi News: रांची के रातू थाना क्षेत्र ने एक दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई. इस हादसे में एक मां और उसके ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि मृतिका का बेटा और ननद की स्थिति गंभीर हैं. घर में कोयले का चूल्हा जलता छोड़ देने की वजह से यह भयावाह हादसा हुआ.

साइलेंट किलर बना चूल्हा! मां-बेटे को चाहकर भी नहीं बचा सकी रिश्तेदारZoom

रांची में महिला और मासूम बच्चे की दम घुटने से मौत.

रांचीः झारखंड के रांची में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक मां और उसके ढाई साल के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि महिला का बेटा और ननद अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. दोनों की मौत की वजह जलता हुआ चूल्हा बन गया. दरअसल, महिला ने कोयले के चूल्हे पर खाना पकाया और परिवार खाकर सो गया. लेकिन चूल्हा बाहर रखने की बजाए अंदर ही रखा रह गया और दरवाजा लगा दिया गया. सुबह तक पूरे परिवार का दम घुटने लगा, महिला की ननद ने उठकर दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन दम घुटने की वजह से बेहोश हो गई.

रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर के शांतिनगर में कोयले के चूल्हे की वजह से बड़ा हादसा सामने आया. बिहार के छपरा की रहने वाली 40 वर्षीय पिंकी देवी अपने दो बच्चो और ननद के साथ चटकपुर के शांतिनगर के एक किराये के मकान में रहा करती थी. शुक्रवार की रात पिंकी देवी ने कोयले के चूल्हे पर खाना पकाया. सभी ने एक साथ खाना भी खाया, लेकिन पिंकी देवी कोयले के चूल्हे को कमरे से बाहर निकालना भूल गई. कमरा बंद कर सो गई. शनिवार की सुबह जब काफी देर हो जा जाने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला. तब महिला के ससुर ने दरवाजा तोड़कर सबको बाहर निकाला.

तीन साल से किराए के मकान में रह रही थी महिला
स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिंकी देवी और उनके ढाई साल के बेटे की मौत हो चुकी थी. दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हुई है. इस हादसे में पिंकी देवी का साढ़े तीन साल का बेटा और 17 साल की ननंद बेहद गंभीर स्थिति में है. दोनों का इलाज किया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रातू पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन में जुटी. कमरे से कोयला का चूल्हा बरामद किया गया है. कमरे में वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी. मकान मालकिन ने बताया कि तीन वर्षों से पिंकी देवी का परिवार किराए पर इसी मकान में रह रहा था.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top