Last Updated:
माधुरी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान द्वारा त्यौहारों को देखते हुए विभिन्न प्रकार के 6 दिवसीय कोर्स युवाओं को कराए जा रहे हैं. जिसमें की रक्षाबंधन को देखते हुए राखी मेकिंग की ट्रेनिंग एवं जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए जो विभिन्न प्रकार की ड्रेस, झूले, बेड, सोफे, माला, मुरली, मुकुट सहित जिस तरह से बाजार में ट्रेडिशनल डिमांड देखने को मिलती है. उन्होंने बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से जो युवा अच्छी कमाई करना चाहते हैं.
कानपुरः सावन माह में ही त्यौहारों के सीजन की शुरुआत हो जाती है. जिसमें लोग ट्रेडिशनल चीज खरीदते हुए उत्साह के साथ इन त्यौहारों को मनाते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी सीजन में स्वरोजगार अपनाते हुए त्यौहार के मुताबिक विभिन्न प्रकार की सामान को बाजार में उतारेंगे तो निश्चित तौर पर आप एक बेहतर कमाई की तरफ कदम बढ़ सकते हैं. जिसके लिए केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भी युवाओं को ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाती है.
मात्र 6 दिन के कोर्स में अपना सकते हैं स्वरोजगार
लोकल18 से खास बातचीत करते हुए माधुरी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान द्वारा त्यौहारों को देखते हुए विभिन्न प्रकार के 6 दिवसीय कोर्स युवाओं को कराए जा रहे हैं. जिसमें की रक्षाबंधन को देखते हुए राखी मेकिंग की ट्रेनिंग एवं जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए जो विभिन्न प्रकार की ड्रेस, झूले, बेड, सोफे, माला, मुरली, मुकुट सहित जिस तरह से बाजार में ट्रेडिशनल डिमांड देखने को मिलती है. उन्होंने बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से जो युवा अच्छी कमाई करना चाहते हैं. उन सभी युवाओं के लिए यह कोर्स काफी अच्छे हैं. उसमें भी खास तौर पर महिलाएं इन कोर्स को करती है. तो घर बैठे वह आय का एक प्रमुख जरिया क्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए निःशुल्क माध्यम से ही संस्थान द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है.
लागत से तीन गुना होता है मुनाफा
उन्होंने बताया कि युवा प्रोडक्ट को काफी खूबसूरत तरीके से सजाते हुए बनाते हैं. तो लागत से तीन गुना तक इन सभी प्रोडक्ट की बाजार में अच्छे से बिक्री कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि किसी झूले को तैयार करने में ₹80 की लागत आई है. तो उसे आराम से 300 से 350 रुपए तक में बेंचा जा सकता है. इसी तरह से कान्हा जी के लिए बेड, ड्रेस एवं अन्य चीजों की भी बात की जाए तो आप जितनी बेहतर तरीके से तैयार करेंगे. आपको इतनी अच्छी कीमत उनकी मिलेगी. क्योंकि अब लड्डू गोपाल जी के लिए सभी त्योहारों पर लोग झूले एवं अन्य तरह के सामान खरीदते हुए दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भले ही लोग वृंदावन से इस तरह की चीज खरीदते थे. लेकिन अब आपको मेरठ में भी एक बड़ा बाजार इन सभी चीजों का देखने को मिलेगा.
संस्थान में करें संपर्क
उन्होंने बताया कि जो भी युवा इन शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण को हासिल करना चाहते हैं. ऐसे सभी युवा संस्थान में संपर्क कर सकते हैं. युवाओं को छह दिवसीय कोर्स में निःशुल्क माध्यम से ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है. इसके साथ भी खाने और नाश्ते की सुविधा भी संस्थान द्वारा दी जाती है. एवं जो मटेरियल का उपयोग होता है. वह भी संस्थान द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है. सिर्फ युवाओं को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यहां प्रशिक्षण हासिल करना होगा. बताते चले कि लगातार महिला समूह द्वारा भी इस तरह के विभिन्न प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं. जिन्होंने यहां से प्रशिक्षण हासिल किया है. ऐसे में यह कोर्स सभी के लिए काफी बेहतर साबित हो सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें