Last Updated:
Animal husbandry: आगरा के पशु चिकित्सक संजीव नेहरू ने बताया की बीते 7 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस था. इस उपलक्ष में पेट क्लिनिक पर निशुल्क हेल्थ चेकअप केम्प लगाया जा रहा है. इस केम्प में पेट्स के कान साफ किये जाएंगे, उन्हें कीड़ो की दवा भी मुफ्त दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आज भी कई लोगों ने केम्प में हिस्सा लिया इस दौरान कई पेट्स के अल्ट्रासाउंड भी बिलकुल फ्री किये गए है. उन्होंने कहा कि कई पेट्स के रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए है. हेल्थ केम्प इसी तरह चलता रहेगा. सभी पशु प्रेमी यहाँ आकर अपने पेट्स को दिखा सकते है.
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में पशुओं का निशुल्क हेल्थ केम्प लगाया गया है. यह केम्प जूनोसिस दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है. 6 जुलाई को शुरू हुआ यह केम्प जुलाई के पुरे महीने के एन्ड तक चलेगा. इस केम्प में लोगों को जानवरो से इंसानों में फैलने वाले संक्रमण रोगों के खतरों और बचाव के प्रति जागरूक किया जायेगा. जो लोग पशुपालन से जुड़े है उन्हें इस केम्प में जरूर आना चाहिए जिससे वह खुद भी और उनका जानवर भी सुरक्षित और स्वास्थ्य रह सके. यह केम्प भगवान टॉकीज के पास स्थित डॉ. संजीव नेहरू पेट क्लिनिक पर चल रहा है. यहाँ पेट्स के लिए निशुल्क केम्प लगाया जा रहा है. चिकित्सक ने कहा की अधिक से अधिक लोग आये और इस केम्प का फायदा उठायें.
31 जुलाई तक चलेगा केम्प
आगरा के पशु चिकित्सक संजीव नेहरू ने बताया की बीते 7 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस था. इस उपलक्ष में पेट क्लिनिक पर निशुल्क हेल्थ चेकअप केम्प लगाया जा रहा है. इस केम्प में पेट्स के कान साफ किये जाएंगे, उन्हें कीड़ो की दवा भी मुफ्त दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आज भी कई लोगों ने केम्प में हिस्सा लिया इस दौरान कई पेट्स के अल्ट्रासाउंड भी बिलकुल फ्री किये गए है. उन्होंने कहा कि कई पेट्स के रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए है. हेल्थ केम्प इसी तरह चलता रहेगा. सभी पशु प्रेमी यहाँ आकर अपने पेट्स को दिखा सकते है.
पशु प्रेमियों को किया जाएगा जागरूक
आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक संजीव नेहरू ने बताया कि जुलाई के महीने में सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जूनोसिस दिवस के उपलक्ष में लोगों को जागरूक केम्प के माध्यम से अवेयर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लोगों को बताया जा रहा है कि कौन कौन सी ऐसी बीमारी है जो जानवरो से इंसानों में जल्दी फैलती है. डॉ. ने बताया कि इन बीमारियों से कैसे बचा जायेगा इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पशुपालन करने वाले लोग इस केम्प में आये जिससे वह जागरूक हो सके और खुद के साथ साथ अपने जानवर को भी सुरक्षित और स्वस्थ्य रख सकें.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें