Last Updated:
Koderma News: कोडरमा में पिंटू कुमार की मोटरसाइकिल पर मिनी चक्की मिल लोगों को शुद्ध सत्तू दे रही है. यह मिलावट से बचाकर समय और सुविधा प्रदान कर रही है. इस तकनीक से पिंटू कुमार लोगों के हेल्थ का भी ख्याल रख रहे हैं. साथ ही बंपर कमाई कर रहे हैं.
कोडरमा: बढ़ते मुनाफे की होड़ में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे समय में कोडरमा में एक अनोखी पहल लोगों का भरोसा जीत रही है. शहर की गलियों में मोटरसाइकिल पर लगाया गया एक मिनी चक्की मिल लोगों को उनकी आंखों के सामने ताजा और शुद्ध चना का सत्तू तैयार कर उपलब्ध करा रहा है. यह अनोखा प्रयोग न केवल लोगों को मिलावट से बचा रहा है. बल्कि समय और सुविधा दोनों के लिहाज से भी काफी उपयोगी साबित हो रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
आंखों के सामने तैयार होता है शुद्ध सत्तू
कोडरमा में मोटरसाइकिल पर चलने वाली यह मिनी चक्की मिल अब एक नई पहचान बनती जा रही है. चलती फिरती सत्तू मिल का संचालन करने वाले पिंटू कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह रोजाना मोटरसाइकिल पर लगाए गए मिनी चक्की मिल के साथ अलग-अलग मोहल्लों और गलियों में पहुंचते हैं. जहां ग्राहक की मांग के अनुसार मौके पर ही भुने हुए चने को पीसकर ताजा सत्तू तैयार किया जाता है. इसके लिए वह 130 रूपये प्रति किलो की दर से शुद्ध चना का सत्तू उपलब्ध कराते हैं. मोटरसाइकिल पर इस मिनी चक्की मिल का पूरा सेटअप तैयार करने में करीब 30 हजार की लागत आई है. यह मशीन आकार में छोटी जरूर है, लेकिन इसकी क्षमता काफी अच्छी है. उन्होंने बताया कि एक घंटे में यह मिनी चक्की 15 से 20 किलोग्राम तक सत्तू आसानी से तैयार कर सकती है.
चक्की मिल में नहीं लगानी है लाइन
उन्होंने कहा कि पहले लोगों को चना लेकर चक्की मिल तक जाना पड़ता था. जहां कई बार लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता था. कई बार बिजली नहीं रहने के कारण भी लोगों को काफी परेशानी होती थी. अब उनकी यह चलती फिरती चक्की सीधे लोगों के घरों और मोहल्लों तक पहुंच रही है, जिससे ग्राहकों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं. पिंटू कुमार ने बताया कि लोगों को सबसे अधिक भरोसा इस बात से हो रहा है कि पूरा सत्तू उनके सामने तैयार किया जाता है. इससे मिलावट की कोई आशंका नहीं रहती और ग्राहक शुद्धता को अपनी आंखों से देख सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें