भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj Ka Mausam Live | Jammu Kashmir Cloudburst | IMD Rain Forecast...


होमताजा खबरदेश

रफ्तार में मानसून…जम्‍मू-कश्‍मीर से नगालैंड तक तबाही, बिहार-बंगाल में झमाझम

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: मानसून ने इस बार देरी से एंट्री मारी है, लेकिन अब वह पूरे रफ्तार में है. पर्वतीय से लेकर मैदानी इलाकों तक में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने इस पूरे सप्‍ताह पूर्वी और उत्‍तर भारत के अधिकांश राज्‍यों में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में आम जनजीवन पटरी से उतर गया है.

रफ्तार में मानसून...जम्‍मू-कश्‍मीर से नगालैंड तक तबाही, बिहार-बंगाल में झमाझमZoom

देश‍ के विभिन्‍न हिस्‍सों में मानसून अपने रफ्तार में है, जिस वजह से जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर पूर्वोत्‍तर भारत तक में आफत वाली बारिश हो रही है.

Aaj Ka Mausam: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग का नया अलर्ट सामने आया है. भारत के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई तक के लिए जारी ताजा मौसम बुलेटिन में उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में वर्षा गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना व्यक्त की गई है. जम्‍मू-कश्‍मीर में मूसलाधार बारिश ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई है. वहीं, उत्‍तराखंड में मौसम के मिजाज को देखते हुए स्‍कूल को सोमवार यानी 20 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया गया है. पूर्वोत्‍तर भारत में तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़क मार्ग बाधित हो गया है. बिहार और बंगाल में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

IMD के अनुसार, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग इलाकों में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है. इसी तरह उत्तराखंड में 20 जुलाई, जम्मू-कश्मीर में 20 से 22 जुलाई तथा हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को अत्यधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले एक-दो दिनों से जारी बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है. बादल फटने के साथ लैंडस्‍लाइड और फ्लैश फ्लड से व्‍यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top