भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

साफ होगा आसमान, खिलेगी धूप:अब सताएगी ठंड…रांची का न्यूनतम पारा 11 डिग्री...




मौसम में आए बदलाव के बाद अब रांची में ठंड का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को राजधानी रांची में मौसम साफ रहेगा और दिन में खिली हुई धूप निकलेगी। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवंबर के शेष दिनों में मौसम सामान्य शुष्क बना रहेगा। फिलहाल राज्य में किसी नए मौसमी सिस्टम के विकसित होने की संभावना नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में बारिश के आसार बेहद कम हैं। बारिश के बाद आसमान साफ होने का सीधा असर तापमान पर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार से आसमान साफ होते ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। ऐसे में रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा
रात में कंपकंपाने वाली ठंड होगी
बुधवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राजधानी का न्यूनतम पारा 11 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात में कंपकंपाने वाली ठंड महसूस होगी। सावधानी बरतने की जरूरत
बुजुर्गों, बच्चों, हृदय व सांस के मरीजों तथा सुबह-रात दोपहिया वाहन चलाने वालों को ठंडी हवाओं से बचाव करना जरूरी है। सुबह कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं और शाम को बिना गर्म कपड़ों के बाहर न निकलें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top