![]()
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में पहले से छिपाए गए विस्फोटक सुरक्षा के लिए चुनौती बने हुए हैं। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहरूदा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने जमीन में छिपाए गए दो केन बम खोजे। दोनों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। 193वीं बटालियन सीआरपीएफ और छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम इलाके में एरिया डोमिनेशन अभियान चला रही थी। इसी दौरान कोयना नदी किनारे पगडंडी पर जमीन में छिपे विस्फोटकों का पता चला। दोनों केन बमों का कुल वजन करीब पांच किलो होने का अनुमान है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने विस्फोटक मिलने की पुष्टि की है। कुछ महीने पहले हुई नक्सलियों से मुठभेड़ बम मिलने की जगह कुछ महीने पहले हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के स्थल से डेढ़ से दो किलोमीटर दूर है। उस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा और 50 लाख रुपए के इनामी अनमोल दा समेत 17 नक्सली मारे गए थे। छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने पहले ये विस्फोटक छिपाए थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें खोजकर निष्क्रिय कर दिया।
Source link