भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

साली से शादी के लिए किया साले का अपहरण:कोडरमा में जीजा समेत...




कोडरमा में विधवा साली से शादी के लिए उसके जीजा ने साले का अपहरण कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में अपहृत 14 वर्षीय बच्चे को बरामद कर लिया और आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला तिलैया थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अपहृत का जीजा और उसके दो साथी शामिल हैं। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को बताया कि तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 निवासी वीणा देवी (पति स्व. नंदकिशोर यादव) ने 29 अप्रैल को थाने में आवेदन दिया था। स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटा था चंदन
उन्होंने बताया कि उनका भाई चंदन कुमार स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलैया थाना में कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर वीणा देवी के जीजा सूरज यादव को हिरासत में लिया। परिवार पर दबाव बनाने के लिए किया अपहरण
पूछताछ में सूरज यादव ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों पिंटु कुमार और संतोष कुमार सिन्हा के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। आरोपी ने बताया कि वह अपनी साली वीणा देवी से शादी करना चाहता था और परिवार पर दबाव बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। सूरज यादव की निशानदेही पर पुलिस ने मोरियांवां निवासी संतोष सिन्हा के घर से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज यादव, उसके साथी बिहार के गया जिले के घरहरा निवासी पिंटु कुमार और संतोष कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top