भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन सृजन एग्जीबिशन का आगाज, 50 से अधिक बुटीक ने सजाए स्टॉल




रामगढ़ |रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में सावन सृजन एग्जीबिशन का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया। मेला के आयोजन के लिये उन्होंने रोटरी रामगढ़ सिटी के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोटरी रामगढ़ सिटी का प्रयास सराहनीय है। मेला में रामगढ़, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग पचास से ज्यादा बुटिक ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान महिलाओं ने साड़ी, सलवार सूट, रंग-बिरंगी राखियां, ज्वेलरी, घरेलू सजावट के सामान सहित गिफ्ट्स आइटम की जमकर खरीदारी की। साथ ही मेला मे लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का लुप्त भी उठाया। मेला के आयोजन के मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन उमेश राजगढ़िया, पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार चौधरी, अध्यक्ष राजू अग्रवाल, सचिव सुमन चौधरी, नीरू गोयल, प्रियंका अग्रवाल, डॉ. नीति वेलिया प्रकाश अग्रवाल, सूरज अग्रवाल सहित रोटरी रामगढ़ सिटी के कई सदस्य शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top