भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची का ये है टॉप लॉ कॉलेज! फिल्मी सेट जैसा है यहां...


Last Updated:

Ranchi Top Law College: रांची का नेशनल यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च ऑफ लीगल स्टडीज देश के टॉप लॉ कॉलेजों में से एक है. CLAT पास करने के बाद ही यहां स्टूडेंट को एडमिशन मिलता है. इसकी फीस 12-15 लाख रुपये है. यहां से पढ़ने वाले छात्र सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर ‘नेशनल यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च ऑफ लीगल स्टडीज’ कॉलेज जो कि देश के टॉप लॉ कॉलेज में से एक है. यहां का कैंपस भी काफी खूबसूरत है. चारों तरफ जंगल और हरियाली के बीच में कैंपस है. जो दिखने में काफी खूबसूरत लगता है.

यहां पर एडमिशन चाहिए तो क्लैट निकालना पड़ेगा. इसमें भी आपको कम से कम टॉप 100 में रैंक लाना होगा. यहां से बच्चे पढ़कर सीधा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं. यहां पर एडमिशन होना बच्चों के लिए किसी मुराद पूरी होने से कम नहीं है. यह रांची के कांके एरिया में है और चारों तरफ जंगल और खेत खलियान और बीच में.

कैंपस के अंदर कैफेटेरिया से लेकर टक शॉप तक की फैसिलिटी है. इसके अलावा छोटे-छोटे तक शॉप और नेस्कैफे के टी शॉप भी है. जहां पर बच्चे शाम के समय आराम से चाय और अन्य स्नेक्स का आनंद लेते हैं. यहां पर हॉस्टल फैसिलिटी है. जहां खिड़की से बाहर का पेड़ पहाड़ जंगल बेहद ही मनोरम नजारा नजर आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर एडमिशन की बात करें तो आपको 12 में अंडरग्रैजुएट कोर्स के लिए कम से कम 45% बोर्ड में मार्क्स होने जरूरी है. और साथ में क्लैट में अच्छा खासा रैंक होना जरूरी है. इसके बाद काउंसलिंग होती है. उस आधार पर यहां पर एडमिशन होती है. वही पीजी में अगर एडमिशन लेना है तो कम से कम ग्रेजुएशन में 55% मिनिमम मार्क्स होना चाहिए और एंट्रेंस एग्जाम के रैंक के आधार पर काउंसलिंग होगी.

अगर हम फीस की बात करें तो यहां 4 साल के एलएलबी कोर्स में 12 से 15 लाख रुपए का खर्च आता है. मतलब कि अगर आप यहां पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो इतना बजट आपको लेकर चलना पड़ेगा. हालांकि, अगर एक बार इसमें एडमिशन हो जाए तो बैंक आपको लोन देने के लिए आपके पीछे दौड़े चले आएंगे. बच्चे एजुकेशन लोन लेकर भी पढ़ाई करते हैं.

बरसात के मौसम में तो यह कैंपस करण जौहर के फिल्म के सेट से कम नहीं लगता है. खूबसूरत सड़के, पेड़, चारों तरफ हरियाली कुछ लोग तो बस यूं ही कैंपस घूमने के लिए भी आते हैं हालांकि, यहां का सिक्योरिटी बहुत ही टाइट है. आपको कोई ठोस कारण बताना पड़ेगा अंदर जाने के लिए है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top