भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अभया दिवस पर उठेगी सुरक्षा व सम्मान की आवाज, जन-जागरण अभियान शुरू




भास्कर न्यूज | रामगढ़ फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज़ ऑफ इंडिया के आह्वान पर अभया दिवस मनाया जा रहा है। सभी राज्यों व जिलों की संबद्ध संस्थाएं एक स्वर में महिलाओं, चिकित्सकों व सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के लिए जन-जागरण अभियान चलाएंगी। नो टू वायलेंस अगेंस्ट वूमेन समिति के मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय अभियान के अध्यक्ष डॉ भास्कर पाल, समिति की अध्यक्षा डॉ जेयरानी, अभया दिवस की राष्ट्रीय संयोजक डॉ किरणमयी देविनेनी व डॉ सांत्वना शरण के सक्रिय समन्वय में किया जा रहा है। अभया दिवस की राष्ट्रीय संयोजक सह रामगढ़ की चिकित्सक डॉ डॉ सांत्वना शरण ने बताया कि रांची ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी भी अभियान में प्रतिबद्धता के साथ भाग ले रही है। रांची सहित देशभर में वॉकाथॉन, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रेस वार्ता, शपथ ग्रहण, पोस्टर व हस्ताक्षर अभियान तथा अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि समाज में यह संदेश पहुंचाना है कि महिलाओं व स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असम्मान को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। महिलाएं समाज की शक्ति, संवेदना और सृजन का आधार हैं। वहीं चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल कर्मी तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात मानव जीवन की रक्षा में समर्पित रहते है। ऐसे कर्मयोगियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्य वातावरण उपलब्ध कराना केवल सरकार या संस्थानों की ही नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। यह अभियान केवल चिकित्सकों का नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का अभियान है। हम सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं महिला संगठनों, जनप्रतिनिधियों,युवा शक्ति से अभया दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें और महिलाओं की गरिमा, चिकित्सकों की सुरक्षा तथा हिंसा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top