Last Updated:
Sikkim Tunnel Collapsed: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हुआ है. भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए. हादसे के बाद सुरंग में गैस फैलने से बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है. कई बचावकर्मियों को गैस के संपर्क में आने से चक्कर आए और वे बेहोश हो गए. NDRF, SDRF, पुलिस और विशेष बचाव दल गैस मास्क व सुरक्षा उपकरणों के साथ मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं. यह सुरंग NHPC की तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रो पावर परियोजना के तहत बनाई जा रही थी.
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हुआ है.
सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हो गया. भूस्खलन के बाद सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए. हादसे के बाद सुरंग के भीतर गैस फैलने की आशंका ने बचाव अभियान को बेहद मुश्किल बना दिया है.
अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए मजदूरों की संख्या अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. जिला प्रशासन के अनुसार, शुरुआती जानकारी में ठेका कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के 6 कर्मचारी सुरंग के अंदर फंसे होने की बात सामने आई है. हालांकि, वास्तविक संख्या की पुष्टि की जा रही है.
नामची की जिलाधिकारी अनुपा तमलिंग ने बताया कि प्रशासन को सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे सुरंग में मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली. इसके बाद तत्काल राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से विशेष बचाव दल भी बुलाया गया है, जो गैस से बचाव के लिए विशेष उपकरणों के साथ अभियान में शामिल हुआ है.
जहरीली गैस ने बढ़ाई मुश्किल, कई बचावकर्मी हुए बेहोश
सुरंग के अंदर मौजूद गैस अब बचाव अभियान की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. अधिकारियों के मुताबिक, गैस के संपर्क में आने से कुछ बचावकर्मियों को चक्कर आने लगे और वे बेहोश भी हो गए. आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन के कारण जमीन की अंदरूनी चट्टानों और परतों में बदलाव हुआ, जिससे प्राकृतिक रूप से गैस बाहर निकलने लगी.
Gangtok, Sikkim: All 16 workers trapped inside the under-construction Samardung tunnel at Mamring in South Sikkim have been rescued after a landslide reportedly triggered a suspected gas leak inside the tunnel. Rescue teams from the Sikkim Police, Fire and Emergency Services, and… pic.twitter.com/w85KvYfKUl