लोहरदगा|स्थानीय लोकसभा सांसद सुखदेव भगत रविवार को अपने मित्र स्व सुधीर अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके आवास पहुंचे। इस दौरान सांसद ने सुधीर अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपने मित्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सुधीर जी एक मिलनसार, समाजसेवी और नेक दिल इंसान थे। उनका अचानक चले जाना पूरे परिवार और जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि सुधीर अग्रवाल जी ने सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। मौके पर अनिल कुमार, परिजनों, स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Source link