![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर की ओर से सेक्टर-4 सिटी सेंटर में निशुल्क हैप्पीनेस सेंटर की शुरुआत की गई। गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के आशीर्वाद से प्रारंभ इस केंद्र का उद्देश्य समाज में योग, ध्यान, प्राणायाम व मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। यहां सभी आयु वर्ग के लोग निशुल्क योग, मेडिटेशन एवं मानसिक शांति से जुड़े सत्रों का लाभ उठा सकेंगे। बेंगलुरु आश्रम से आए आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक योगराज ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ में लोगों के जीवन से शांति धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। तनाव, चिंता, अवसाद, क्रोध, अनिद्रा तथा अन्य मानसिक एवं शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग और मेडिटेशन हर व्यक्ति की आवश्यकता बन चुके हैं। इसलिए योगासन के साथ प्राणायाम, ध्यान, श्वास तकनीक, सकारात्मक सोच और आंतरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। मौके पर योग शिक्षक डॉ. आरएन प्रसाद, प्रवक्ता संजय सोनी, सुभाष महतो, सुनील कुमार, विजय मोहंती, रेखा चौधरी आदि थीं।
Source link