![]()
लोहरदगा|हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में डीसी संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद सिधो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं उपायुक्त ने कहा कि सिधो कान्हू ने अन्याय, शोषण व ब्रिटिश शासन के विरुद्ध समाज को संगठित कर ऐतिहासिक हूल आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका साहस, त्याग और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हूल दिवस हमें अपने वीर शहीदों के संघर्ष, स्वाभिमान व राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। मौके पर डीडीसी राज महेश्वरम, पीडीआइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंगरनाथ स्वर्णकार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link