भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिनेमाघर वाला ₹250 का स्वीटकॉर्न मात्र ₹25 में घर पर करें तैयार,...


Last Updated:

Sweet Corn At Home: घर पर ही सिनेमाघर वाले स्वीट कॉर्न बनाए जा सकते हैं और बाजार जैसे स्नैक्स का मजा बेहद कम खर्च पर घर पर लिया जा सकता है. इस स्नैक की खास बात यह है कि इसे बनाने में न बहुत मेहनत लगती है और न बहुत समय पर स्वाद जोरदार होता है.

ख़बरें फटाफट

रांची. जब लोग मूवी देखने जाते हैं तो वहां मिलने वाले बहुत से आइटम्स में से एक होता है स्वीट कॉर्न जिसे काफी पसंद किया जाता है. इसका टेस्ट तो गजब होता है लेकिन कीमत भी बहुत अधिक होती है. एक प्लेट खरीदने में 200-250 रुपये चले जाते हैं. हालांकि सिनेमा हॉल में मिलने वाले महंगे स्वीट कॉर्न को अब आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. यह विधि आपको मात्र 25 रुपये में स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न तैयार करने में मदद करेगी, जिसे बनाने में कुछ ही स्टेप्स लगेंगे.

स्वीट कॉर्न बनाने की विधि
घर पर स्वीट कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले आपको बाजार से स्वीट कॉर्न लाना होगा. इसे पानी में लगभग 10 से 15 मिनट तक उबालें ताकि यह नरम हो जाए. उबलने के बाद इसे पानी से निकालकर अलग रख लें. इसके बाद, थोड़ा प्याज, बटर, स्वादानुसार नमक और कटी हुई हरी मिर्च तैयार कर लें. बाजार में कई तरह के स्वीट कॉर्न मिलते हैं. कुछ को उबालना पड़ता है जबकि कुछ केवल तेज गर्म पानी में कुछ देर डुबोने से ही नर्म हो जाते हैं. आप देख लें कि आपकी वैरायटी कैसे यूज की जा सकती है.

सामग्री और तैयारी
आप चाहें तो इसमें बारीक कटे टमाटर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं, यह पूरी तरह वैकल्पिक है. कई लोग सिर्फ बटर और नमक के साथ ही स्वीट कॉर्न पसंद करते हैं. एक कढ़ाई में थोड़ा बटर लें और उसमें प्याज व हरी मिर्च को अच्छे से भून लें. भुनी हुई सामग्री में उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें. इस बात का ध्यान रखें कि आंच बिल्कुल धीमी होनी चाहिए, न तेज और न ही मध्यम. स्वीट कॉर्न डालने के बाद इसे चलाएं और ढक्कन लगाकर कम से कम 10 मिनट तक भाप में पकने दें.

अंतिम चरण और परोसना
जब स्वीट कॉर्न अच्छी तरह से भाप में पक जाए, तो इसे आंच से उतार लें. उतारने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें. आप चाहें तो इसे धनिया पत्ती से सजा सकते हैं और ऊपर से हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं. इस तरह आपका सिनेमा हॉल जैसा स्वीट कॉर्न तैयार हो जाएगा, खासकर बरसात के मौसम में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

एक सिंपल रेसिपी भी है
इसकी सिंपल रेसिपी यह भी है कि आप कॉर्न को उबालें और गर्म कॉर्न को एक बर्तन में रखें. उसमें बटर डालें, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और नींबू. अब इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें. गर्म कॉर्न से बटर आसानी से पिघल जाता है. यह बिलकुल बाजार में मिलने वाले स्वीट कॉर्न जैसा होता है. पहली रेसिपी में घर वाला ट्विस्ट है पर इसमें कोई मेहनत नहीं और स्वाद बेहतरीन मिलता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top