भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोंडा के किसान ने उगाया 0218 गन्ना, 1 बार बुवाई और 10...


Last Updated:

Sugarcane Cultivation: किसान विनोद कुमार ने 0218 वैरायटी के गन्ने की खेती की है. इस बार वह इस गन्ने की चौथी बार कटाई करने जा रहे है. उनका कहना है कि सामान्य गन्ने की फसल में एक समय बाद दोबारा बुवाई करनी पड़ती है, लेकिन इस वैरायटी में लंबे समय तक उत्पादन लेने की संभावना दिखाई दे रही है.

गोंडा: गन्ने की खेती में किसान अब नई प्रजातियों और नए तरीकों को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन लेने का प्रयास कर रहे है. गोंडा जिले के विकासखंड इटियाथोक के प्रगतिशील किसान विनोद कुमार उपाध्याय ने भी गन्ने की 0218 वैरायटी की खेती शुरू की है. उनका दावा है कि एक बार गन्ना लगाने के बाद कई वर्षों तक इससे उत्पादन लिया जा सकता है. किसान अब इस फसल से करीब 10 साल तक उत्पादन लेने की तैयारी कर रहे है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है. इसके बाद वह खेती-किसानी से जुड़ गए. उनके पिता भी पारंपरिक तरीके से खेती करते थे. उन्हीं से उन्हें खेती करने की प्रेरणा मिली. हालांकि, वह पारंपरिक खेती के साथ कुछ नया करने की कोशिश करते रहते है.

चौथी बार करेंगे गन्ने की कटाई
किसान विनोद कुमार ने 0218 वैरायटी के गन्ने की खेती की है. इस बार वह इस गन्ने की चौथी बार कटाई करने जा रहे है. उनका कहना है कि सामान्य गन्ने की फसल में एक समय बाद दोबारा बुवाई करनी पड़ती है, लेकिन इस वैरायटी में लंबे समय तक उत्पादन लेने की संभावना दिखाई दे रही है. उन्होंने बताया कि अब वह करीब 10 साल तक इसी खेत से गन्ने की फसल लेने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए फसल की लगातार देखभाल की जा रही है, ताकि गन्ने की पैदावार बनी रहे.

पहली बार 6 से 7 लाख रुपये की लगी लागत
विनोद कुमार ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार इस गन्ने की खेती शुरू की थी तो करीब 6 से 7 लाख रुपये की लागत आई थी. इसके बाद करीब 17 से 18 लाख रुपये की आमदनी हुई. इससे उनका खेती के इस प्रयोग को लेकर भरोसा बढ़ा.किसान का कहना है कि इस बार भी उन्हें गन्ने से लाखों रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है. लंबे समय तक एक ही फसल से उत्पादन लेने की कोशिश से खेती की लागत कम करने और आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

विनोद कुमार का यह प्रयोग आसपास के किसानों के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, किसी भी गन्ने की प्रजाति से कितने वर्षों तक अच्छा उत्पादन मिलेगा, यह खेत, मिट्टी, मौसम और फसल प्रबंधन पर भी निर्भर करता है. इसलिए किसान नई प्रजाति लगाने से पहले कृषि विशेषज्ञों से सलाह जरूर ले.

About the Author

Manish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top