गिरिडीह| मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित वीरेंद्र पांडेय के मकान में बैठकर मोबाइल से ठगी कर रहे तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी साइबर डीएसपी आरके राणा ने पुरानी पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।डीएसपी ने बताया कि एसपी डॉ. बिमल कुमार की गुप्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सिहोडीह में छापेमारी कर तीनों को ठगी करते पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आंगनबाड़ी, गैस बिल अपडेट और गर्भवती व प्रसूता महिलाओं के ई-केवाईसी कराने के नाम पर फर्जी नोटिस भेजकर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल, 6 सिम और 1 लैपटॉप जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में में बोरोटांड़ (ताराटांड़) निवासी पंकज मंडल (19), मोहन मंडल (19) और मानसिंहडीह (बेंगाबाद) निवासी सोनू कुमार (18) शामिल हैं।
Source link