भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीईआईआर पोर्टल से बरामद चार गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए



सरायकेला| सरायकेला थाना पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच और पोर्टल की सहायता से बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद अमित कुमार महतो (बासुड़दा, गम्हरिया), मंगल सरदार (झुरकुली, गम्हरिया), दिलीप साहू (कुदरसाई, सरायकेला) तथा सूरज कुलाल महतो (बारीडीह, सरायकेला) को सुपुर्द कर दिया गया है। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top