भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स बरियातू को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, मिलेंगे 2...




रांची | राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, बरियातू को सत्र 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के तहत विद्यालय को हरित और स्वच्छ परिसर बनाए रखने के लिए 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह चयन राज्य के विद्यालयों के बहुस्तरीय सर्वेक्षण के आधार पर हुआ, जिसमें संस्थान स्वच्छता के तय मानकों पर सफल रहा। विद्यालय परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने में छात्राओं और शिक्षकों के समूह कार्य को प्रमुख माना गया। हाउस सिस्टम के साथ स्वच्छता और ईको क्लब ने अभियान का नेतृत्व किया। विद्यालय व छात्रावास के क्षेत्रों की पहचान कर पर्यावरण अनुकूल उपयोग की योजना बनाई गई और उसे चरणबद्ध लागू किया गया। जल, कचरा, ऊर्जा, पोषण वाटिका का ऑडिट किया गया और सोशल ऑडिट भी हुआ। नगर निगम के सहयोग से आरआरआर केंद्र शुरू हुआ। प्राचार्य दीपक कुमार ने इसे सामूहिक उपलब्धि बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top