Last Updated:
Steamed Sprouts Recipe: वेट लॉस के लिए स्टीम स्प्राउट एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता है. काले चने, मूंग और मूंगफली से बनने वाला यह नाश्ता न के बराबर तेल में तैयार होता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है. सुबह जब समय की कमी हो, ऐसे में यह हेल्दी नाश्ता फटाफट तैयार भी हो जाता है.
रांची. अगर आपको वेट लॉस करना है और आप कुछ ऐसा नाश्ता तलाश रहे हैं जो हेल्दी तो हो ही साथ ही जिससे लंबे समय तक पेट भी भरा रहे, तो स्टीम स्प्राउट आपके लिए काफी फायदेमंद और बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें काले चने, मूंगफली, हरा गोटा मूंग जैसी चीजें शामिल होती हैं और इसमें तेल का इस्तेमाल बिल्कुल न के बराबर होता है. इसे स्टीम किया जाता है, जिससे यह खाने में काफी सॉफ्ट हो जाता है और देर तक चबाने का झंझट नहीं रहता. कई बार लोग स्प्राउट इसलिए भी नहीं लेते कि उसे देर तक चबाना पड़ता है और यह पचने में भी समय लेता है.
रांची की गृहणी उषा बताती हैं, इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको रात में ही काले चने, हरा गोटा मूंग और मूंगफली तीनों को एक साथ फूलने के लिए डाल देना होगा. कम से कम 8 घंटे इसे फूलने के लिए छोड़ दें और सुबह में आप इसे पानी से अच्छे से धो लें और अलग निकालकर रख दें.
सबसे सिंपल नाश्ता
इसके बाद आपको एक कढ़ाई लेनी है. उसमें एकदम नापकर आधा चम्मच तेल डालना है, इससे अधिक बिल्कुल भी नहीं. इसमें थोड़ा सा नमक डालें, थोड़ा जीरे का तड़का और थोड़ा सा प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालें. आप चाहें तो थोड़ी और सब्जियां अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं. ये पूरी तरह से ऑप्शनल है.
और अब 2 मिनट के लिए हल्का फ्राई करें. ध्यान रहे, बहुत अधिक फ्राई नहीं करना है. फिर इसमें जो स्प्राउट आपने रखा हुआ है, उसे डाल दीजिए. एक-दो बार चलाइए और फिर इसको ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. इस समय ध्यान रखना है कि आपकी आंच सबसे कम होनी चाहिए.
बस 15 मिनट में हो गया तैयार
घड़ी देखकर एकदम 15 मिनट के बाद ढक्कन हटाइए और आपका सॉफ्ट स्प्राउट्स एकदम तैयार है. इसमें ऊपर से महीन कटा हरा धनिया डालें, नींबू का रस डालें और गरमागरम स्प्राउट का स्वाद लें. एक तो यह खाने में काफी सॉफ्ट लगेगा और जल्दी पचेगा भी. इससे आपको लंबे समय तक आपको भूख भी नहीं लगेगी. इसमें साले का भी बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता और तेल ना के बराबर पड़ता है. यह एकदम हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…