भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोनारडीह ओपी के सामने बीसीसीएल कर्मी को गोली लगी:केबल चोरी रोकने पर...




सोनारडीह ओपी क्षेत्र में केबल चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 से 2:30 बजे बोकारो-धनबाद एनएच-32 किनारे स्थित बीसीसीएल के समरसेबल पंप पर हुई, जो सोनारडीह ओपी से कुछ ही दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी समरसेबल पंप से केबल चोरी करने पहुंचे थे। ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर उमेश रविदास ने कमरे के अंदर से शोर मचाया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चला दी, जो पतले दरवाजे को पार करते हुए उनके पैर में जा लगी और आर-पार हो गई। घटनास्थल से एक खोखा बरामद घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि यह घटना थाना के ठीक सामने हुई है। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग चोरी करने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मी द्वारा शोर मचाने के बाद अपराधियों ने गोली चलाई, जो दरवाजे को पार करते हुए कर्मी के पैर में लगी। मामले की जांच जारी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। थाना के सामने ऐसी घटना चिंता का विषय: विधायक वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाना के सामने इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। विधायक ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के इस समरसेबल पंप में केबल चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top