भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोना नहीं, लेकिन सोने जैसा दमदार! 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी से...


रांची. रांची की नेहा बोस 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का बिजनेस करती हैं और अच्छा-खासा महीना कमा रही हैं. उनकी खुद की 3 दुकानें हैं. उन्होंने बताया कि किस तरीके से आप जीरो से इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, कैसे कारीगर से संपर्क कर सकते हैं और ज्वेलरी बनाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.

इस तरीके से शुरू कर सकते हैं 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का बिजनेस

• नेहा बताती हैं कि 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको बढ़िया कारीगर चाहिए. क्योंकि आपके दिमाग में जो आइडिया है, उसे कारीगर हूबहू उतार दे, यह जरूरी है. इसलिए सबसे पहले अच्छे कारीगर को तलाशें.

• 2-4-5 कारीगरों से संपर्क करें और उनको अपना आइडिया बताइए. डिजाइन बनवाकर देखिए कि किसका काम सबसे परफेक्ट है. फिर वहीं से आप अपने गहने बनवा सकते हैं. दूसरा काम यह करना है कि आपको गहनों में नया और इनोवेटिव आइडिया लेकर आना है.

• अगर आप वही डिजाइन रखेंगे जो बाजार में पहले से मौजूद हैं, तो फिर कोई मतलब नहीं रह जाएगा. प्रकृति को ऑब्जर्व करिए, वहां से खूबसूरत डिजाइन अपने आप दिमाग में आने लगते हैं. मैं भी ऐसा ही करती हूं. मोर, हंस जैसे यूनिक डिजाइन लाइए. अगर डिजाइन यूनिक नहीं रहेगा, तो लोग पसंद नहीं करेंगे.

• आपको थोड़ा रिस्क लेना होगा. मतलब ज्वेलरी का डिजाइन थोड़ा अलग और हटकर होना चाहिए. शुरुआत में लग सकता है कि यह कौन पसंद करेगा, लेकिन थोड़ा रिस्क लेना जरूरी होता है.

• पहले ऑनलाइन बिजनेस शुरू कीजिए. हमने व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाकर अपने गहनों की वीडियो डालना शुरू किया और वहीं से हमें ऑर्डर आने लगे. ऐसे में शुरुआती मार्केटिंग के लिए यह बढ़िया विकल्प है.

• क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना है. अगर 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी कहा है, तो उसकी फिनिशिंग और क्वालिटी वैसी ही होनी चाहिए. हमने अपनी पहली दुकान घर से ही शुरू की थी. ऐसे में अगर आपका घर मेन रोड पर है या कहीं भी है, तो आप घर से ही शुरुआत कर सकते हैं. अगर आपके प्रोडक्ट में दम है, तो लोग जरूर पसंद करेंगे.

• कई तरह के मेले लगते हैं. आप उन मेलों में जाइए और अपना स्टॉल लगाइए. इससे आपको कई ग्राहक वहीं से मिल जाएंगे और अपने टैलेंट को दिखाने का मौका भी मिलेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top