Last Updated:
Muslim League Controversial slogans: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार आरोप लगाते हैं कि केंद्र और राज्यों में बीजेपी की सरकारें बनने के बाद से देश का संविधान खतरे में है. वहीं दूसरी तरफ केरल में उनकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) सत्ता संभालने से पहले ही संविधान विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी है. इडुक्की जिले के एक जुलूस की सामने आए वीडियो में मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता नारेबाजी करते दिखे कि अब केरल में उनका ही कानून चलेगा.
केरल में कांग्रेस की सहयोगी मुस्लिम लीग की संविधान विरोधी नारेबाजी.
तिरुवंतपुरम: केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण अभी हुआ भी नहीं है उससे पहले ही सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की हरकतें शुरू हो गई हैं. कांग्रेस की ओर से नई सरकार में वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद IUML ने इडुक्की जिले में जुलूस निकाला, जिसमें भड़काऊ नारे लगाए गए. IUML के नेता और कार्यकर्ता नारे लगाते देखे गए- ‘केरल की जिस धरती पर लीग का राज है, वहां कानून भी लीग ही तय करती है.’ इसके अलावा जुलूस में जातिगत संगठनों के नेताओं को निशाना बनाते हुए अपमानजनक कॉमेंट करते हुए दिखे. विवादित नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सोशल मीडिया पर IUML की तरफ से इस तरह की गई नारेबाजी की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपने भाषणों में बीजेपी की सरकारों पर आरोप लगाते हैं कि देश में संविधान खतरे में है. अब कांग्रेस की सहयोगी ही केरल में अपना कानून चलाने की नारेबाजी कर रही है.
IUML की संविधान के खिलाफ के साथ जातीय विद्वेश वाली नारेबाजी
बताया जा रहा है कि जुलूस में पहले वीडी सतीशन की तारीफ नारेबाजी हुई, बाद में नारों में उग्रता दिखने लगी. IUML के नेता और कार्यकर्ता डायरेक्ट नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) के प्रमुख सुकुमारन नायर और श्री नारायण धर्म परिपालन (SNDP) योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेशन को निशाने पर लेते हुए दिखे.
नारेबाजी के दौरान सुना गया- ‘यह वेल्लापल्ली कौन है? यह सुकुमारन कौन है? जरा ध्यान से देखो, यह लीग है, पनकड़ की लीग’. उन्होंने वेल्लापल्ली नटेशन के खिलाफ अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग किया. कुछ नारों में यह भी कहा गया कि ‘आत्म-सम्मान और अस्तित्व को किसी के भी सामने गिरवी नहीं रखा जा सकता.’
वीडी सतीशन को पहले से सपोर्ट करती रही है मुस्लिम लीग
केरल की 140 सदस्यों वाली विधानसभा में मुस्लिम लीग के 22 विधायक चुनाव जीतकर आए हैं. वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. मुस्लिम लीग ने कांग्रेस आलाकमान की ओर से वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला लेने से पहले ही सार्वजनिक रूप से सतीशन का समर्थन कर दिया था.