भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूली बच्चों ने नियमित अभ्यास का लिया संकल्प




भास्कर न्यूज | खेतको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चांपी उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं खेतको मध्य विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन एवं प्राणायाम सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और एकाग्रता के साथ योगाभ्यास कर योग के प्रति अपनी जागरुकता का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top