भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

40 किमी का सफर मुफ्त, चाय-नाश्ता भी फ्री, सावन में शिवभक्तों की...


Last Updated:

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिनोद कुशवाहा सावन में श्रद्धालुओं को अपने ऑटो से जॉयदा बाबा मंदिर तक मुफ्त ले जाते हैं. वे पूरे महीने बिना चप्पल के यह सेवा करते हैं, चाय-नाश्ता भी देते हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के बिनोद कुशवाहा सावन के पवित्र महीने में भक्ति और सेवा की एक अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं. वे पूरे सावन महीने में बिना चप्पल पहने अपने ऑटो से श्रद्धालुओं को जमशेदपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित जॉयदा बाबा मंदिर तक निशुल्क ले जाते हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.

संघर्षपूर्ण जीवन के बाद सेवा का संकल्प

बिनोद कुशवाहा बताते हैं कि उनके जीवन में काफी संघर्ष रहा है. कम उम्र में ही उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनके माता-पिता भी आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे. उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी जिंदगी को बेहतर बनाया. अब जब वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं और उनका परिवार खुशहाल है, तो उन्होंने समाज के लिए कुछ करने का फैसला किया है.

बाबा भोलेनाथ के भक्तों के लिए समर्पण

बिनोद का कहना है कि वे साल भर रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं, लेकिन सावन का एक महीना वे बाबा भोलेनाथ की सेवा और उनके भक्तों को समर्पित करना चाहते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निशुल्क मंदिर ले जाने की यह सेवा शुरू की है.

निशुल्क यात्रा और सेवा

उनकी सेवा केवल श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है. बिनोद के साथ यात्रा करने वाले भक्त बताते हैं कि वे रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते का भी इंतजाम करते हैं. भक्त यह भी बताते हैं कि इस सफर का किराया आमतौर पर लगभग 2500 रुपये तक हो सकता है, लेकिन बिनोद इसके लिए एक भी रुपया नहीं लेते हैं.

भक्ति और इंसानियत की मिसाल

श्रद्धालु कई बार उन्हें पैसे देने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिनोद खुशी से मना कर देते हैं. उनका कहना है कि जो कुछ भी उनके पास है, वह बाबा भोलेनाथ की कृपा से है, और उनके भक्तों की सेवा करने में उन्हें खुशी मिलती है. बिनोद की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ इंसानियत और सेवा की भी एक मिसाल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए सावन के महीने में उम्मीद और आस्था का सहारा बन रही है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top