भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूल से कंप्यूटर उपकरण चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार:गिरिडीह के बगोदर में 11...




गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली स्थित माउंट जिरासो वनस्थली विद्यापीठ से कंप्यूटर उपकरण चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 11 मॉनिटर, 5 सीपीयू समेत चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर की रात स्कूल से कंप्यूटर सेट और अन्य उपकरण चोरी हुए थे। सुबह स्कूल प्रबंधन को चोरी का पता चला और उसने बगोदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में धरगुल्ली निवासी राजेश साव और योगेंद्र साव के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के उपकरण बेचने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में योगेंद्र साव गिर गया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने सामान धरगुल्ली वापस लाकर स्कूल परिसर की झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर सामान बरामद किया। इसमें 11 मॉनिटर, 5 सीपीयू, 7 की-बोर्ड, एक प्रिंटर और कंप्यूटर के 16 कनेक्शन केबल शामिल हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top