भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्टीलर्स की दमदार जीत, अनमोल राज की 92 रनों की पारी भी...



झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 के आठवें दिन जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 16 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। हालांकि संथाल के बल्लेबाज अनमोल राज ने नाबाद 92 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमशेदपुर स्टीलर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती चार ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान कुमार देवब्रत (74 रन) और साहिल राज (56 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में एमडी कौनेन कुरैशी ने 9 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 180/7 तक पहुंचा दिया। संथाल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में प्रत्युष कुमार ने 4 विकेट लेकर एक बार फिर प्रभावित किया, जबकि शादाब हुसैन ने 3 विकेट झटके। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर विकेट गिरने के बाद पूरी टीम दबाव में आ गई और आठ ओवर के भीतर स्कोर 39/6 हो गया। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एकतरफा हो जाएगा, लेकिन अनमोल राज ने शानदार संघर्ष करते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अनमोल ने केवल 50 गेंदों पर नाबाद 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें मनीषी (27 रन)* का अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 81 रन जोड़कर स्टीलर्स की चिंता बढ़ा दी। हालांकि लक्ष्य बड़ा था और संथाल की टीम 20 ओवर में 165/7 रन ही बना सकी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top