भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्थानीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का देती हैं मौका :...




भास्कर न्यूज| चाईबासा नव युवक संघ देवघर की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता के फाइनल में बासिला धनीपाट, ओडिशा ने 1–0 से दिरिगो, झारखंड को हराकर विजेता बना। तीसरे स्थान पर लोवाहातु, कुमारडूंगी रहा। चौथे स्थान पर हेसेल, कोटा की टीम रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विधायक निरल पूर्ति ने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। फुटबॉल सीजन में जगह-जगह प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इससे स्थानीय लोगों का मनोरंजन होता है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है। विधायक ने खिलाड़ियों से स्थानीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने अपने खेल को निखारने के लिए मेहनत करने को कहा। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए भी प्रेरित किया। मौके पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानकी- मुंडा, बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top