![]()
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के तहत गुरुवार को रांची जिले के सभी प्रखंडों में जेएस एलपीएस और जिला प्रशासन द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को ₹1.97 करोड़ से अधिक की सामुदायिक निवेश निधि वितरित की गई, 1,561 बकरियों का टीकाकरण हुआ और जिलेभर के सरकारी संस्थानों व हाट-बाजारों में तम्बाकू निषेध शपथ दिलाई गई। रातू प्रखंड में फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 5 लाभुक महिलाओं को रातू सीएलएफ के माध्यम से कुल ₹1,90,000 के स्वीकृति पत्र दिए गए। इसके अलावा, इटकी प्रखंड स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 3 मृतक लाभुकों के आश्रित परिवारों को ₹2-₹2 लाख (कुल ₹6 लाख) की बीमा राशि सौंपी गई। इस मौके पर जेएस एलपीएस की बैंक सखी, टीम और बैंक प्रबंधक मौजूद रहे। कर्मा ग्राम संगठन की इसी-2 बैठक में 2 स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आकस्मिक संकट से निपटने के लिए ₹15,000 निधि वितरित की गई। मोरहाबादी में आज से जुटेंगे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम को आयोजन स्थल बनाया गया है। प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। इसमें गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भाला दौड़, फुटबॉल, तीरंदाजी, वॉलीबॉल और हॉकी की स्पर्धाएं होंगी।
Source link