भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन पर 13 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र,...



.

दुमका | उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें पहचानने और आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विश्व स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया, उसी तरह दुमका और संताल परगना के युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। शिक्षा के अलावा खेल, चित्रकला, लेखन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि बच्चों को उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिले। स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत 15 से 27 नवंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, नाटक, चित्रकला, गायन, नृत्य और कथा वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12 तक के वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 और 2025 के ओलंपियाड विजेताओं को भी लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top