भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्नातक स्तरीय 615 पदों पर होगी नियुक्ति, 1 से 30 जून तक...




झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत 615 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान में नियमित रिक्तियों के साथ बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है। कुल 615 पदों में 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी तीन जुलाई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। इसी दिन तक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की सुविधा भी रहेगी। आवेदन में सुधार के लिए आयोग आठ से 10 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोलेगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन का शेड्यूल… {आवेदन शुरू : 1 जून {आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून {शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 3 जुलाई {फोटो और हस्ताक्षर अपलोड : 3 जुलाई {आवेदन सुधार : 8 से 10 जुलाई हस्ताक्षर अपलोड करने की सुविधा भी रहेगी। आवेदन में सुधार के लिए आयोग आठ से 10 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोलेगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्ती सहायक कीट वैज्ञानिक : 2 सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी : 4 वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक : 42 ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक, अन्वेषक : 228 डेयरी तकनीकी पदाधिकारी : 72 मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक : 78 ऑडिटर : 145 जूनियर वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि परीक्षण : 6 प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी) : 17 प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) : 17 बैकलॉग पद : 4



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top