भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी:गया स्टेशन पर ब्लॉक के कारण...




पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (18625) और हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) अपने नियमित रूट के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होकर चलेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में गया स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण यह बदलाव किया गया है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में रुप्सा यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण नीलांचल एक्सप्रेस (12876) आनंद विहार टर्मिनल से अपने निर्धारित समय की तुलना में 90 मिनट देरी से रवाना होगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (22823) दो यात्राओं में भुवनेश्वर से 60 मिनट विलंब से चलेगी, जबकि नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (22824) नई दिल्ली से 120 मिनट देर से प्रस्थान करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top