भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हम आपको सुनते हैं में 43 मामलों की सुनवाई, निष्पादन के दिए...




समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं, कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 43 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, आपूर्ति, कल्याण तथा विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामलों पर विचार किया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन रिस्पॉन्सिव व नागरिक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा के अनुरूप कार्य कर रहा है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर डीसीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, डीसीएलआर पूर्णिमा कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सीएसआर नोडल शक्ति कुमार आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top