भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अभ्यर्थियों के अनशन को विकास फोरम का समर्थन



जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया। उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य अनशनकारियों को माला पहनाकर उनके आंदोलन की सराहना की। अनिल सिंह ने कहा कि जेपीएससी की 14वीं पीटी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द कर मामले की सीबीआई या ईडी से जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल कुछ छात्रों का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के बेरोजगार युवाओं की आवाज है। उधर, छठे दिन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम लगातार स्वास्थ्य जांच कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि लिखित आश्वासन मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top