भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाइट 4 फीट लेकिन हौसला आसमान सा..! कॉमेडी वीडियो बना लोगों के...


Last Updated:

Jharkhandi Chotu Dada Shiv Shankar: कन्द्रापड़ी के 26 वर्षीय शिव शंकर मंडल सोशल मीडिया पर झारखंडी छोटू दादा के नाम से मशहूर हैं. उनकी हाइट 4 फीट है पर उन्होंने अपनी इस शारीरिक बनावट को कभी रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया. बल्कि कॉमेडी वीडियो बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी चलाते हैं.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. जिले के जयनगर प्रखंड के कन्द्रापड़ी निवासी 26 वर्षीय शिव शंकर मंडल आज इस बात का उदाहरण बन चुके हैं कि सफलता का रास्ता शारीरिक बनावट नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मेहनत तय करती है. महज 4 फीट की हाइट होने के बावजूद उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं माना. आज सोशल मीडिया की दुनिया में वह ‘झारखंडी छोटू दादा’ के नाम से लाखों लोगों के बीच लोकप्रिय हैं और अपनी पारिवारिक कॉमेडी वीडियो के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे हैं.

सोशल मीडिया ने पैदा किए अवसर
विशेष बातचीत में शिव शंकर मंडल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं. शुरुआत में गांव के लोग उनकी कम हाइट को देखते हुए उन्हें कंटेंट क्रिएशन की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह देते थे. लोगों की प्रेरणा और अपने आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा.

धीरे-धीरे बढ़ी लोकप्रियता
उन्होंने बरही स्थित रघुवीर स्टूडियो एंड रिकॉर्डिंग से अपने करियर की शुरुआत की और चर्चित सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर महेंद्रा कॉमेडी के साथ पारिवारिक कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू किया. धीरे-धीरे उनकी अभिनय शैली और सहज हास्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई.

बहुत मेहनत से बनता है एक वीडियो
एक सफल कॉमेडी वीडियो बनाना सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं होता. इसके पीछे सबसे बड़ी मेहनत कहानी तैयार करने में लगती है. दर्शकों की पसंद और सामाजिक विषयों को ध्यान में रखते हुए दो से तीन दिनों तक स्क्रिप्ट लिखी जाती है. इसके बाद शूटिंग, रिकॉर्डिंग और एडिटिंग की लंबी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीडियो दर्शकों तक पहुंचता है.

हाइट को नहीं माना कमजोरी
जीवन में आगे बढ़ने के लिए कम हाइट कभी बाधा नहीं बनती, बल्कि असफलता से लड़ने के लिए सकारात्मक सोच और मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कभी अपनी हाइट को अपनी कमजोरी नहीं माना और हमेशा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया.

दुकान भी चलाते हैं शिव शंकर
सोशल मीडिया के साथ-साथ शिव शंकर ने स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ाया है. खाली समय में वह अपने चचेरे भाई की इलेक्ट्रिक दुकान में सहयोग करते थे. वहीं से उन्हें इस काम की प्रेरणा मिली और आज उन्होंने लाराबाद स्थित लक्ष्मण यादव मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक दुकान शुरू की है. उनकी दुकान पर आसपास के क्षेत्रों से लोग बिजली उपकरणों की मरम्मत और अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top