भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत:नई सराय चौक पर...




रामगढ़ थाना क्षेत्र के नई सराय चौक पर एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 42 वर्षीय मोहम्मद रियाज उर्फ बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। मृतक मोहम्मद रियाज उर्फ बाबू नई सराय के निवासी थे और एक प्लांट में कार्यरत थे। वह किसी काम से नई सराय चौक आए थे, तभी हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। रियाज के परिवार में उनकी मां और पिता का पहले ही निधन हो चुका था। नवंबर में उनकी बेटी की शादी तय थी, जिससे परिवार चिंतित है। मृतक के भतीजे मो. अरमान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने हाइवा में तोड़फोड़ कर उसका शीशा भी तोड़ दिया। घटना के बाद से सड़क के दोनों ओर जाम लगा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top