भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हादसे रोकने के लिए सघन जांच 15 वाहनों का चालान काटा गया




उटारी रोड थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में थाना गेट के पास स्टेट हाइवे पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों को रोककर कागजात की बारीकी से जांच की। दोपहिया चालकों के हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच हुई। चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की जांच हुई। वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म की भी जांच की गई। अन्य जरूरी दस्तावेज भी देखे गए। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हुई 15 वाहनों का चालान काटा गया। थाना प्रभारी ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर रोक के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा। उन्होंने दोपहिया चालकों से हेलमेट पहनने को कहा। वाहन के सभी वांछित कागजात साथ रखने को कहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top