Last Updated:
Khan Sir 200 kg Cake News: खान सर अक्सर अपने अनोखे काम और अंदाज को लेकर चर्चा में रहते है. इस बार रक्षाबंधन पर उनके यहां काटे गए 200 KG के विशाल केक ने खूब चर्चा बटोरी. बड़ी बात यह है कि यह केक पटना या गया नहीं, बल्कि जहानाबाद जिला से ऑर्डर कर मंगाया गया है. इस कारण भी केक की चर्चा अधिक है.
जहानाबाद: खान सर अक्सर अपने अनोखे काम और अंदाज को लेकर चर्चा में रहते है. इस बार रक्षाबंधन पर उनके यहां काटे गए 200 KG के विशाल केक ने खूब चर्चा बटोरी. बड़ी बात यह है कि यह केक पटना या गया नहीं, बल्कि जहानाबाद जिला से ऑर्डर कर मंगाया गया है. इस कारण भी केक की चर्चा अधिक है. जिस स्थान से यह केक ऑर्डर किया गया, वो जहानाबाद में स्थित मौंगनीज़ का आउटलेट है. जहानाबाद के एक छोटे से आउटलेट से मंगवाया गया 200 किलो का केक न सिर्फ अपनी विशालता, बल्कि उस आउटलेट की कहानी को लेकर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है तो आइए जानते हैं कि जहानाबाद के इस आउटलेट को इतना बड़ा ऑर्डर क्यों मिला?
जहानाबाद जिला में केक और बेकरी प्रोडक्ट के कई दुकान और आउटलेट हैं. ब्रांडेड में भी कई आउटलेट्स हैं, जिसमें Monginis भी शामिल है. इसी आउटलेट को इस बार रक्षाबंधन पर खान सर से 200 किलो का विशाल केक का ऑर्डर मिला था. खान सर ने इस केक को रक्षाबंधन के मौके पर कट किया था.
यहां से आया था 200 किलो का केक
Monginis आउटलेट, जहानाबाद के मालिक सौमिक केशरी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि छोटे से जिले से खान सर ने 200 किलो का केक मंगवाकर कट करवाया. यह हमारे ग्राहकों का प्यार है. जब तक ग्राहकों की पसंद और रेटिंग दुकान के प्रति सही नहीं रहता तो इतना बड़ा ऑर्डर कैसे मिल पाता? इस ऑर्डर से कार्य करने का नया जुनून उत्पन्न हुआ है. शुरू से हमारा लक्ष्य रहा है कि हम केक के मामले में ऐसा स्वाद परोसे, जो बिल्कुल सबसे अलग हो. इसी क्रम में हमने आज से 5 साल पहले इसका फ्रेंचाइजी लिया. अब इस कदम से एक अलग मोटिवेशन मिला है और भी बड़ा करने का मन है.
2021 में भाई बहन मिलकर खोला आउटलेट
वहीं, सौमिक कैफे की ऑनर शैली केशरी बताती हैं कि हमारा यह आउटलेट 2021 में शुरू हुआ था. कभी नहीं सोचा कि एक छोटा सा शहर को भी इतना बड़ा ऑर्डर मिल पाएगा. जिस वक्त शुरू किया था, उस वक्त ऐसा लगता था कि यहां के लोगों में ब्रांडेड केक के प्रति कैसा प्यार मिलेगा? हालांकि, इस मिथ्य को जिले के लोगों ने तोड़ और इतना प्यार मिला कि दूसरा आउटलेट भी खोलना पड़ा. अब आने वाले समय में और भी कुछ अलग करने को सोच रही हूं, ताकि जिले के लोग को केक में कुछ भी जरूरत हो तो बाहर जाना न पड़े.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें