मानवीय संवेदना और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई का एक प्रेरक उदाहरण सिमडेगा में देखने को मिला। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बहरीनबासा अम्बाटोली निवासी एक बच्चे के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। महज दो घंटे के भीतर 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बच्चे की माता ने अपने पुत्र के कैंसर उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उपायुक्त कंचन सिंह से संपर्क किया।
Source link