भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हिमांशु हत्याकांड में बड़ा मोड़, मुख्य आरोपी के करीबी राहुल दुबे ने...


Last Updated:

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. राहुल दुबे इस वारदात के समय मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ मौजूद था. इसलिए उसकी भूमिका को जांच में काफी अहम माना जा रहा है.

हिमांशु हत्याकांड में बड़ा मोड़,मुख्य आरोपी के करीबी राहुल दुबे ने किया सरेंडरZoom

राहुल दुबे ने किया सरेंडर

जमशेदपुर: झारखंड के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले का फरार आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि, राहुल दुबे की लंबे समय से तलाश की जा रही थी. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में लगातार छापेमारी कर रही थी.

राहुल दुबे के सरेंडर के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि इस हत्याकांड के कई अहम राज सामने आ सकते हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटेगी. माना जा रहा है कि उसके बयान से इस हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं.

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. राहुल दुबे इस वारदात के समय मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ मौजूद था. इसलिए उसकी भूमिका को जांच में काफी अहम माना जा रहा है.

बता दें कि 27 जून की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि हिमांशु को पहले पुलिस की गाड़ी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उस पर चापड़ समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया. हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top