भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हिमाचल प्रदेश से कुख्यात गैंगस्टर और उसके 7 साथी गिरफ्तार, दो महिलाओं...


Last Updated:

Himachal News: पंजाब के एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके सात साथियों को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब की अपराध जांच एजेंसी ने की है. आरोपी पंजाब में वारदात को अंजाम देने के बाद यहां पर छुपने के लिए आए थे.

ख़बरें फटाफट

हिमाचल से कुख्यात गैंगस्टर और 7 साथी गिरफ्तार, 2 महिलाओं के साथ आए थेZoom

हिमाचल के कुल्लू से गैंगस्टर गिरफ्तार.

शिमला.  पंजाब के एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके सात साथियों को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब की अपराध जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर की. आरोपियों के साथ दो महिलाएं भी थी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान पंजाब के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह और उसके साथियों राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंदर, कोमल और तलविंदर कौर के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरुवार को मणिकरण पहुंचे थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और कुल्लू पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, हरप्रीत के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि यह कामयाबी पंजाब और स्थानीय पुलिस के अच्छे तालमेल का नतीजा है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी मणिकर्ण में एक निजी होटल में रुके हुए थे. आरोपी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

बताया जा रहा है कि आरोपी बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिल्ला के पास इन्हें दबोच लिया. हाल ही में 20 अप्रैल को आरोपी गैंगस्टर पर बीएनएस की धारा 109, 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था. आरोप है कि आरोपियों ने एक घर पर गोलीबारी कर फिरौती के लिए दबाब बनाया था.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top