भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हेमा मालिनी तक हैं क्लाइंट, रांची की मशहूर न्यूमैरोलॉजिस्ट नीति ने दिए...


Last Updated:

Ranchi Top Neurologist and Tarot Card Reader: रांची की टॉप न्यूरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर नीति शरण बताती हैं कि टैरो सीखने के लिए मेडिटेशन, इंस्टीट्यूशन पावर, गुरु पर पूरा विश्वास और ईमानदारी सबसे जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि आपको अपने गुरू पर आंख बंद करके भरोसा करना है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की टैरो कार्ड रीडर और न्यूरोलॉजिस्ट नीति शरण की क्लाइंट हेमा मालिनी तक हैं. उनकी एक एक न्यूमैरोलॉजिकल रिपोर्ट की चार्ज 5000-11000 रुपयो तक होती है. उन्होंने बताया कि कोई अगर न्यूरोलॉजिस्ट या टैरो कार्ड रीडर बनना चाहता है तो यह सिर्फ पढ़ाई लिखाई से ही संभव नहीं है. इसके लिए मेडिटेशन और इंस्टीट्यूशन पावर होना जरूरी है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

न्यूरोलॉजिस्ट नीति बताती हैं कि आपके पास भविष्य में होने वाली घटनाओं को भापने की शक्ति और क्षमता होनी चाहिए. ऐसे में मेडिटेशन काफी कारगर है. इसके अलावा आप सबसे पहले 6 महीने या 1 साल की ट्रेनिंग ले सकते हैं किसी भी अच्छे टैरो कार्ड रीडर से, आप ट्रेनिंग लीजिए. कई बार लोग पूछते हैं कि हमें अच्छे टैरो कार्ड रीडर कहां मिलेंगे. वह बोलती हैं कि यह एक ऐसा फील्ड है. जहां पर आपको किसी एक पर अंधा विश्वास करना होगा.

‘लॉजिक नहीं, विश्वास चाहिए’

उन्होंने बताया कि ये एक कैसा फील्ड है. जहां पर लॉजिक नहीं विश्वास चाहिए होता है. क्योंकि जहां लॉजिक होता है. वहां मैजिक नहीं होता और आपको कोई भी गाइड करने वाला मिले तो एक बात का जरूर ध्यान रखें कि कभी भी भूलकर उन पर शक ना करें कि वह कैसे हैं, अधिक पैसे लेकर कैसा पढ़ा रहे हैं, बिल्कुल भी नहीं. बल्कि आप आंख बंद करके उन पर भरोसा करना है. उन पर एक परसेंट भी आपको शक नहीं करना है.

इसके बाद आप सीखना शुरू करें. जब आप कार्ड अच्छे से पढ़ना सीख लिए हो, तब सबसे पहले आप अपने लिए कार्ड निकालिए देखिए कि आज का दिन आपका कैसा जाने वाला है और उसकी एक कॉपी में नोट डाउन कर लीजिए और फिर पूरे दिन देखिए की क्या जो सुबह निकला था. वैसा दिन गया कि नहीं. कुछ दिन खुद पर ही एक्सपेरिमेंट करना ही होगा.

इंस्टीट्यूशन पावर भी होगा मजबूत

आपका इंस्टीट्यूशन पावर भी बहुत मजबूत होगा. ऐसा हर दिन करिए, हर घंटे करिए, ऐसा करने के बाद आपको अपनी क्षमता पर विश्वास होने लगेगा और यही काम फिर अपने घर वालों पर कीजिए. उनके लिए कार्ड निकालिए. दूसरी बात उन्होंने आज तक सुबह-शाम मेडिटेशन नहीं छोड़ा. मेडिटेशन आपके दिमाग की क्लेरिटी है और आपको यूनिवर्स के साथ जोड़ने का काम करती है. आपको एक गुरु बनाना होगा और उनके प्रति समर्पण और मेडिटेशन करना होगा.

अंतिम और सबसे जरूरी बात, आपको ईमानदार रहना होगा. पैसे के चक्कर में किसी को गलत बात बताना और अधिक पैसे लेना अगर ऐसा आप कर रहे हैं तो जितनी जल्दी से ऊपर जा रहे हैं, उतनी जल्दी आप बर्बाद भी हो जायेंगे. इस बात का विशेष ध्यान रखें. क्योंकि अपने पावर का गलत इस्तेमाल इस फील्ड में करना आपको बहुत ही गंभीर चुनौती जिंदगी में दे सकती है और अगर आप ईमानदार हैं तो फिर आपको आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top