भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

होर्मुज का टंटा हमेशा के लिए खत्‍म! न LPG और न पेट्रोल-डीजल...


होमताजा खबरदेश

होर्मुज का टंटा हमेशा के लिए खत्‍म! न LPG और न ही पेट्रोल-डीजल की होगी कमी

Last Updated:

India-UAE Crude Oil Pact: ईरान जंग के चलते पूरी दुनिया एनर्जी क्राइसिस की स्थिति से गुजर रही है. एशिया से लेकर यूरोप तक के देशों में तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हुई है. खासकर होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बाधित होने से हालात और भी खराब हो गए हैं. इन सबके बीच भारत ने एनर्जी सिक्‍योरिटी को लेकर UAE के साथ महत्‍वपूर्ण करार किया है.

होर्मुज का टंटा हमेशा के लिए खत्‍म! न LPG और न ही पेट्रोल-डीजल की होगी कमीZoom

भारत और यूएई ने एनर्जी सिक्‍योरिटी पैक्‍ट किया है. अब यूएई भारत में 30 मिलियन क्रूड ऑयल स्‍टोर करेगा. (फाइल फोटो/Reuters)

India-UAE Crude Oil Pact: ईरान जंग की वजह से सिर्फ पश्चिम एशिया में ही उथल-पुथल नहीं मचा हुआ है, इससे पूरी दुनिया में संकट की स्थित‍ि पैदा हो गई है. अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर अटैक के बाद एनर्जी कॉरिडोर के नाम से विख्‍यात होर्मुज स्‍ट्रेट से तेल और गैस से लदे जहाजों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इससे भारत जैसे तमाम देशों में तेल और गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है. ईरान जंग और उससे पैदा हुए एनर्जी क्राइसिस से रूबरू देश वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करने लगे हैं. भारत भी होर्मुज जलडमरूमध्‍य पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश में जुटा है. कई मोर्चों पर एक साथ काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई 2026 को यूएई के दौरे पर थे, जहां उन्‍होंने एनर्जी सिक्‍योरिटी को लेकर बड़ा करार किया है. इसके तहत यूएई भारत में 30 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल स्‍टोर करेगा. यह स्‍ट्रैटजिक रिजर्व होगा. दूसरी तरफ, ओमान के साथ भी बड़े प्रोजेक्‍ट पर आगे बढ़ने की योजना है. भारत ओमान से डीप-सी पाइपलाइन के जरिये गैस लाने पर विचार कर रहा है. यह प्रोजेक्‍ट 40000 करोड़ रुपये का है. इन दोनों योजनाओं पर अमल होने की स्थिति में एक तरफ जहां LPG और तेल की किल्‍लत खत्‍म होगी तो दूसरी तरफ होर्मुज पर निरर्भता को कम किया जा सकेगा.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top