भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

1 रुपया खर्च नहीं और हाई-क्लास पढ़ाई, जंगल जैसा कैंपस…इस स्कूल में...


Last Updated:

Ranchi JNV Free Studies: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन मिलना आसान नहीं है पर एक बार सेलेक्ट हो गए तो पढ़ाई का पूरा खर्च जीरो हो जाता है. रहना-खाना, यहां तक की स्कूल की यूनिफॉर्म तक फ्री मिलती है. इसी क्रम में रांची के मेसरा में बना जेएनवी अपनी क्वालिटी एजुकेशन और जंगल जैसे कैंपस के लिए खासा फेमस है. प्रवेश चाहिए तो ऐसे तैयारी करिए, सेलेक्शन जरूर होगा.

झारखंड की राजधानी रांची के मेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रहना, खाना, पढ़ाई सब कुछ फ्री है. चूंकि ये सरकारी है, यहां पर बच्चों को मुफ्त में कई सारी फैसिलिटी दी जाती हैं. हॉस्टल से लेकर स्कूल फीस सब कुछ फ्री ऑफ कॉस्ट है. ऐसे में यहां पर कक्षा 6 में बच्चे एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा कक्षा 9 और 11वीं में भी एडमिशन लिया जा सकता है.

यहां की खास बात यह है कि एक बार आपको एडमिशन मिल गया तो 6 से लेकर दसवीं तक आपको टेंशन नहीं लेना है. यहां  रहना-खाना, यूनिफॉर्म तक आपको सब फ्री में मिलेगा. हॉस्टल फैसिलिटी मिलेगी और खाना भी काफी अच्छी गुणवत्ता का मिलता है. रांची का कैंपस भी बहुत ही शानदार है, ऐसा लगता है कि आप जंगल के बीच में है.

रांची के एजुकेशन एक्सपर्ट सतेंद्र बताते हैं, अगर आपको जवाहर नवोदय स्कूल में एडमिशन लेना है तो तीसरी क्लास से ही आपको लग जाना होगा. खासतौर पर आपको एनसीईआरटी पर फोकस करना पड़ेगा. क्योंकि, सरकारी एग्जाम है, सारे क्वेश्चन डायरेक्ट एनसीईआरटी से ही घुमाकर पूछे जाते हैं. अगर आप 1 से लेकर पांचवी तक एनसीईआरटी कर लेते हैं तो आपके लिए एग्जाम पास करना बड़ी बात नहीं रह जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा पूरे चैप्टर को पढ़िए और पूरे चैप्टर के बीच में जो फैक्ट होते हैं, उन पर ध्यान दीजिए. कहीं पर चैप्टर के बीच से ही क्वेश्चन बना दिए जाते हैं और सबसे जरूरी है प्रैक्टिस और रिवीजन है. ये दोनों जितना अधिक रहेगा उतना अच्छा. मॉक दें तो और भी अच्छा है. साथ ही हैंडराइटिंग में सुधार बहुत जरूरी है.

यहां पर आपको एक बहुत ही बेहतरीन वातावरण भी देखने को मिलेगा. इतने खूबसूरत एनवारयमेंट में पढ़ाई करने की बात ही कुछ और होती है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को इस परीक्षा की तैयारी कराना चाहते हैं, तो सतेंद्र बताते हैं कि 3वीं कक्षा की एनसीईआरटी की मैथ, साइंस और सोशल साइंस की किताबों के सवालों की प्रैक्टिस कराएं. खासतौर पर एनसीईआरटी के बैक क्वेश्चन जरूर हल कराएं. इसके लिए हर दिन अलग से 1 घंटा समय निकालें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top