भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

100 रुपये का पेट्रोल और विदेशी हिल स्टेशन वाला फील…जमशेदपुर से बोड़ाम...


Last Updated:

Jamshedpur Best Place To Visit: जमशेदपुर के पास एक ऐसी जगह है जहां घूमने जाएंगे तो थोड़ा-थोड़ा विदेश वाला फील आएगा. यहां की हरियाली, साफ सड़कें और सादा भोजन किसी भी शाम की आउटिंग को यादगार बना सकता है. यह जगह है बोड़ाम, जो शहर से करीब 25 किमी दूर है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन अगर प्रकृति की असली खूबसूरती देखनी हो, तो कई बार अपने आसपास की जगहें ही दिल जीत लेती हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि फिलहाल विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालें और देश के अंदर मौजूद खूबसूरत जगहों को भी पहचानें. ऐसे में अगर आप जमशेदपुर में रहते हैं, तो आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. शहर से मात्र 25 किलोमीटर दूर स्थित बोड़ाम क्षेत्र किसी प्राकृतिक स्वर्ग से कम नहीं लगता.

लगता है विदेशी लोकशन पर आ गए
झारखंड को वैसे भी हरियाली और पहाड़ों की धरती कहा जाता है, लेकिन बोड़ाम की सड़कें और वहां का नजारा लोगों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है. जैसे ही लोग इस रास्ते पर अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं, ऐसा महसूस होता है मानो किसी विदेशी हिल स्टेशन या हरियाली से भरे जंगल में प्रवेश कर गए हों. सड़क के दोनों ओर दूर-दूर तक फैली हरियाली, ऊंचे पहाड़, छोटे-बड़े पेड़ और हल्की बारिश के बाद चमकती हरी धरती इस जगह को और भी खास बना देती है.

लोग रुककर लेते हैं तस्वीरें
सबसे खूबसूरत दृश्य तब देखने को मिलता है, जब गांव की पारंपरिक सड़कों के किनारे छोटी-छोटी गाय, बकरियां और भेड़ें घूमती नजर आती हैं. यह नजारा शहर की भागदौड़ से बिल्कुल अलग सुकून का एहसास कराता है. यही वजह है कि इस रास्ते पर चलते ही लोगों के मोबाइल कैमरे अपने आप ऑन हो जाते हैं और लोग गाड़ी साइड में लगाकर तस्वीरें लेने लगते हैं.

आसपास ही हैं, इतनी खूबसूरत जगहें
इस पूरे रास्ते में करीब 100 से अधिक छोटी-बड़ी खाने-पीने की दुकानें भी मौजूद हैं, जहां चाय-नाश्ते से लेकर पूरा भोजन तक आसानी से मिल जाता है. दोस्त और परिवार के साथ लोग यहां घंटों समय बिताते हैं. घूमने आए शुभम बताते हैं कि ‘ऐसा प्राकृतिक नजारा शायद ही कहीं देखने को मिले. लोग हजारों रुपये खर्च कर बाहर घूमने जाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके आसपास ही इतनी खूबसूरत जगह मौजूद है.’

वहीं अंकित कहते हैं कि ‘जब भी छुट्टी मिलती है या बोरियत महसूस होती है, हम लोग सिर्फ 100 रुपये का पेट्रोल भराकर यहां आ जाते हैं. यहां का नजारा और तस्वीरें किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगतीं.’

जरूर करें ये सफर
आज के समय में जब लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, तब बोड़ाम जैसी जगहें यह एहसास कराती हैं कि असली सुकून महंगे टूर पैकेज में नहीं, बल्कि अपने आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती में छिपा हुआ है. प्रधानमंत्री की ‘अपने देश को जानिए’ वाली सोच को महसूस करना हो, तो जमशेदपुर से बोड़ाम तक का यह सफर एक बार जरूर करना चाहिए.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top