भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

11 हजार वोल्ट की चपेट में आया हाथी; मौत:खेत की मेड़ पार...




सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना रात करीब 9 बजे गुंडा गांव के डीटांड टोला की है। मृत हाथी की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी चांडिल वन क्षेत्र के इस इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान वह खेत की मेड़ पार कर हुंरुडीह की ओर बढ़ रहा था। खेत पार करते समय उसका संपर्क नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से हो गया। तेज करंट लगने के कारण हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में इसकी जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे। नीचे लटक रहे तार को हादसे की वजह बताया ग्रामीणों का आरोप है कि डीटांड टोला के आसपास 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटक रहा था। इसी कारण खेत की मेड़ पार करते समय हाथी उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार की ऊंचाई सुरक्षित मानकों के अनुरूप होती तो इस हादसे को टाला जा सकता था। उनका मानना है कि बिजली के तारों की उचित ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से जंगली जानवरों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। हालांकि, बिजली के तार की वास्तविक ऊंचाई और हाथी के संपर्क में आने की परिस्थितियों को लेकर अभी आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। टीम ने घटनास्थल की परिस्थितियों का जायजा लिया। फिलहाल विभाग की ओर से घटना से संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बिजली का तार निर्धारित ऊंचाई से नीचे था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों ने तार नीचे लटकने की शिकायत करते हुए इसे हाथी की मौत की वजह बताया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top