भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

12 डीएसपी बनेंगे IPS, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट



रांची | झारखंड पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में प्रोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीजीपी मुख्यालय ने इन अधिकारियों के खिलाफ लंबित विभागीय, सतर्कता या न्यायिक मामलों की अद्यतन रिपोर्ट मांगी है, ताकि समय पर प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा सके। जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शिवेन्द्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेन्द्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक, समीर कुमार तिर्की और हीरालाल रवि शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top