भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

15 से 30 मई तक पेंशन लाभुकों का होगा सत्यापन




रांची जिले में वृद्धावस्था, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले लाभुकों पर अब कार्रवाई करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। ऐसे लाभुकों का नाम काटा जाएगा। साथ ही जितने दिन पेंशन लिया गया है, उसकी वसूली भी की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 से 30 मई तक पूरे जिले में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यदि सत्यापन के दौरान कोई लाभुक अपात्र पाया जाता है या जानकारी गलत मिलती है, तो उसका पेंशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। कोषांग ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें, अन्यथा पेंशन बंद हो सकती है। गांव में पंचायत सचिव व शहर में राजस्व कर्मी करेंगे जांच ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव एवं सहिया की मदद से लाभुकों का सत्यापन होगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर जांच करेगी। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएप-पीपीएस) पोर्टल से मिले आंकड़ों के आधार पर लाभुकों की पहचान की जाएगी। सत्यापन के दौरान लाभुकों की पात्रता, जीवित होने की स्थिति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top